रांची. झारखंड पुलिस ने 56.42करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार आरोपियों के पास से उत्तर प्रदेश के मनरेगा आयुक्त का हस्ताक्षर किया हुआ 54 करोड़ 42लाख 19 हजार 687 रुपये का एक भारतीय स्टेट बैंक का चेक पाया गया, यह चेक पीएसएमई, कंस्ट्रक्शन एंड स्टाफिंग सर्विसेस प्रा. लि. के नाम से जारी किया गया था. इस चेक का सत्यापन स्थानीय बैंक और मनरेगा आयुक्त लखनऊ से कराया गया. मनरेगा आयुक्त कार्यालय से लिखित में बताया गया कि यह चेक इनके कार्यालय से बैंक के लिए निर्गत नहीं किया गया. जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

