BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फर्जी संन्यासी की खुली पोल, 16 साल पहले लापता बेटा योगी के भेष में पहुंचा घर

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
फर्जी संन्यासी की खुली पोल, 16 साल पहले लापता बेटा योगी के भेष में पहुंचा घर
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड के झरपों गांव में ठगी का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. दरअसल सुबोध नामक युवक जो 16 साल पहले अपने घर से लापता हो गया था, वो अचानक अक्टूबर 2020 में योगी के भेष में घर पहुंचा. उस दौरान उसने खुद को घर का बेटा बताया और अपने कथित पिता से 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन मांग कर ले गया. घर में रहते हुए युवक ने खुद को संन्यासी साबित करने का प्रयास किया. अक्टूबर महीने के बाद आज फिर जनवरी माह में वह अपने परिजनों के पास पहुंचा और 5 हजार और सोने के चेन की मांग की.

इस बात की सूचना सुबोध के पिता को दी गई. पिता युवक को सिमरिया से अपने घर झरपो हजारीबाग ले आए. जहां उसके साथ सख्ती बरतने के बाद यह पता चला कि वह उसका कोई बेटा नहीं, बल्कि सफीक नाम का शख्स है. फर्जी संन्यासी की पोल खुलने के बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने युवक को गिरफ्त में लेकर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का यह भी कहना है कि पूछताछ के दौरान उस युवक ने अपनी पत्नी से भी बात की थी. उसके साथ बातचीत करने से यह भी पता चला कि आरोपी शख्स यूपी का रहने वाला है और वह मुस्लिम है.

घरवालों ने बताया कि ठग युवक ने पीड़ित परिवार से भंडारा करने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए की मांग भी की थी और कहा था कि भंडारा करने के बाद वह अपना गांव वापस लौट आएगा. ऐसे में अब परिजन को यह संदेह है कि यह युवक कोई बड़ा गिरोह चला रहा है. उसके घर से लापता बेटा सुबोध इन्हीं के चंगुल में है. अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की तलाश करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धोनी के खेत की सब्जियां जल्द ही जाएगी दुबई, शुरू होगी सप्लाई

Next Post

दर्दनाक: अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर गिरा लेंटर, 16 की मौत, कई मलबे में दबे

Next Post
दर्दनाक: अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर गिरा लेंटर, 16 की मौत, कई मलबे में दबे

दर्दनाक: अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर गिरा लेंटर, 16 की मौत, कई मलबे में दबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d