रांची: राज्य में 514 निर्दोष युवकों का फर्जी तरीके से नक्सली बताकर आत्मसमर्पण कराने से संबंधित फाइल एक बार फिर से खुलने जा रही है.
पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस को इस मामले में फिर से अनुसंधान करने का आदेश दिया है. पुलिस को कई नए बिंदुओं पर अनुसंधान करने का आदेश दिया गया है.
आदेश में यह भी कहा गया है कि इस कांड से संबद्ध तत्कालीन आइपीएस अधिकारी, रांची के तत्कालीन एसएसपी, जेल के अधिकारी, सीआरपीएफ के अधिकारी, सुरक्षा से जुड़े अधिकारी व पीड़ितों का बयान लें, ताकि इस फर्जीवाड़े में पुलिस की भूमिका का पता चल सके.

