BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जाली नोट फल दुकानदार को ठगने की कोशिश, पुलिस को देखकर नोट फाड़ कर फेंका

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
जाली नोट फल दुकानदार को ठगने की कोशिश, पुलिस को देखकर नोट फाड़ कर फेंका
Share on FacebookShare on Twitter

छानबीन हुई थी घर से बड़ी संख्या में 500, 100 और 50 रुपये के जाली नोट बरामद

जमशेदपुर:- झारखंड में जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में एक युवक ने जाली नोट देकर फल दुकानदार को ठगने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार को नोट में कुछ गडबड़ी महसूस हुई, तो उसने युवक से दूसरे नोट की मांग की, जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी. इसी बीच रास्ते से पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर आते देख युवक ने उस नोट को फाड़ कर फेंक दिया. जिससे मामला और संदिग्ध हो गया और पुलिस ने जब उस युवक के घर छानबीन की, तो वहां से 500, 100 और 50 रुपये के कई जाली नोट के अलावा कंप्यूटर, स्कैनर समेत अन्य सामान बरामद किये गये.

पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ0 एम0 तमिल वानन ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मानगो थाना क्षेत्र गुलाबबाग फेज 2 नंबर गली में एक फल दुकानदार से आफताब आलम ने 50 रुपये का फल खरीदा और 500 रुपये का नोट दिया, लेकिन फल दुकानदार ने शक होने पर दूसरे नोट की मांग की. इसके कारण दोनों के बीच बहस होने लगी ,जबकि मौके पर पुलिस को देखकर आफताब ने उस जाली नोट को फाड़ कर फेंक दिया, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया . बाद में आफताब के घर में छानबीन में नकली नोट के अलावा कई स्कूल-कॉलेज के सर्टिफिकेट, वैवाहिक प्रमाण पत्र के साथ 500, 100 और 50 रुपये के कई जाली नोट, पेपर शीट, लैबटॉप मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किये गये.

एसएसपी ने बताया कि आफताब एक ही नंबर के नोट का स्कैन कर बड़े ही सावधानी से उसे तैयार करता था और अलग-अलग स्थानों पर जाकर उसे रात के समय चलाने की कोशिश करता था. इसके तार बिहार और अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं, जहां का पासपोर्ट भी बनाता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिता-पुत्र एक दूसरे की पार्टी पर बोलेंगे हमला

Next Post

एचईसी के 32 गांवों के विस्थापितों की रैली

Next Post
एचईसी के 32 गांवों के विस्थापितों की रैली

एचईसी के 32 गांवों के विस्थापितों की रैली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d