BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरती कानून व्यवस्था, ठप्प विकास कार्य को मुद्दा बनाएगी भाजपा : अनंत ओझा

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
गिरती कानून व्यवस्था, ठप्प विकास कार्य को मुद्दा बनाएगी भाजपा : अनंत ओझा

गिरती कानून व्यवस्था, ठप्प विकास कार्य को मुद्दा बनाएगी भाजपा : अनंत ओझा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, वरिष्ठ नेता, विधायक सीपी सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के विधायक गण उपस्थित थे,

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं विधायक अनंत ओझा ने कहा कि दो महीने से राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप है. सरकार ने ट्रेजरी तक में ताले लगवा दिए. जनता के बीच चुनाव में बढ़ चढ़ के वायदे करने वाले लोगों ने खजाना खाली का बहाना बनाकर अपनी कमियों एवं अकर्मण्यता को छिपाना प्रारम्भ कर दिया है.

अनंत ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार ने जन हित में चलने वाली गरीबों, किसानों, महिलाओं से संबंधित योजनाओं को बंद करना शुरू कर दिया.

उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है. हेमंत सरकार हत्या की सरकार बन गई है. इस सरकार में आदिवासियों की नृशंस हत्या हो रही है. संसद से पारित कानून के समर्थन में निकले समर्थन जुलूस पर हिंसक पथराव, आगजनी और हत्या होती है, और सरकार मौन साधे बैठी रहती है, सरकार ने हिंसा में मरने वाले के परिजनों की सुध नहीं ली. यह सरकार तुष्टीकरण की राह पर ही आगे बढ़ रही है.

अनंत ओझा ने कहा कि पार्टी के विधायक गण सदन में इन सारे मुद्दों को गंभीरता से उठाएंगे. भारतीय जनता पार्टी सदन में किसान  मजदूर, दलित, वंचित, महिला एवं युवा बेरोजगारों की आवाज बनेगी. भाजपा राज्य के विकास को बाधित होते नहीं देख सकती. पार्टी सदन से सड़क तक संघर्षशील एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करेगी.

नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर बोलते हुए अनंत ओझा ने कहा कि पार्टी ने विधायक दल के नेता का चयन कर विधानसभा अध्यक्ष को सूचित कर दिया है. अध्यक्ष को दलगत भावना से ऊपर उठकर इस संबंध में निष्पक्ष निर्णय लेना चाहिय. इस संबंध में विवाद पर अनंत ओझा ने कहा कि पार्टी परीस्थितियों के अनुरूप विधि सम्मत निर्णय लेगी.

बैठक में विधायक नारायण दास, अमित मंडल, जेपी पटेल ,किशुन दास, विरंची नारायण, अमर बाउरी, अपर्णा सेन गुप्ता, राज सिन्हा, कोचे मुंडा, समरी लाल, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया ,रामचंद्र चंद्रवंशी, पुष्पा देवी, भानूप्रताप शाही भी उपस्थित रहे.

बैठक के प्रारंभ में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का पार्टी विधायक दल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनगणना 2021 को लेकर गठित कोषांग कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

डाक्टर सुनील कुमार बाकोलिया यंगिस्तान वारियर्स आफ मार्शल आर्ट के ब्रांड एम्बेसडर मनोनित

Next Post
डाक्टर सुनील कुमार बाकोलिया यंगिस्तान वारियर्स आफ मार्शल आर्ट के ब्रांड एम्बेसडर मनोनित

डाक्टर सुनील कुमार बाकोलिया यंगिस्तान वारियर्स आफ मार्शल आर्ट के ब्रांड एम्बेसडर मनोनित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d