दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन आलोचकों पर निशाना साधा है, जिन्होंने कोरोना वायरस की महामारी के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सिलेबस को कम करने में साजिश का आरोप लगाया था.
सीबीएसई ने कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 190 विषयों के लिए सिलेबस को केवल 2020-21 सत्र की बोर्ड परीक्षा के लिए 30 प्रतिशत तक कम कर दिया है. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा में कम किए गए सिलेबस से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा.
ऐसे में पोखरियाल ने ट्वीट के जरिए बताया कि, #CBSESyllabus से कुछ विषयों के हट जाने के बाद कई कमेंट्स आए हैं. इन कमेंट्स के साथ समस्या यह है कि वे विषयों को जोड़कर सनसनीखेज का सहारा लेते हैं. उनका कहना है कि CBSE सिलेबस से कुछ विषयों को हटाने को लेकर लोगों ने झूठा बखेड़ा खड़ा किया है.
आपको बता दें, कक्षा 9-12 का सिलेबस 30 प्रतिशत घटाकर सीबीएसई ने मंगलवार को नये करीकुलम के साथ ही डिलीटेड चैप्टर की जानकारी वेबसाइट पर दी थी.
इसके बाद इस मामले में नये विवाद ने जन्म ले लिया. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को एकबार फिर हटाए हुए विषयों के बारे में जानकारी दी.

