BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IGI Airport Delhi पर मिली बम होने की झूठी सूचना, 1 घंटे तक प्रभावित रहा एयरपोर्ट

by bnnbharat.com
August 13, 2019
in समाचार
IGI Airport Delhi पर मिली बम होने की झूठी सूचना, 1 घंटे तक प्रभावित रहा एयरपोर्ट

False information of bomb found at IGI Airport Delhi, Airport affected for 1 hour

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport Terminal 2) पर सोमवार की रात करीब 9 बजे बम होने की झूठी सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल की टीम हाई अलर्ट पर तैनात हो गई. करीब एक घंटा 10 मिनट तक एयरपोर्ट प्रभावित रहा. अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को सोमवार की रात 8 बजकर 49 मिनट पर बम होने की जानकारी फोन पर मिली. सूचना मिलते ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्थान क्षेत्र को तत्काल खाली करा लिया गया और सभी यात्रियों को गेट नंबर-4 पर भेज दिया गया, जबकि यहां आने वाले यात्रियों को विमानों के अंदर ही रोक दिया गया.

Also Read This:- खूंटी में 73वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर

एयरपोर्ट पर परिचालन करीब 70 मिनट के लिए प्रभावित रहा. अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्थान क्षेत्र को तत्काल खाली करा लिया गया और सभी यात्रियों को गेट नंबर-4 पर भेज दिया गया, जबकि यहां आने वाले यात्रियों को विमानों के अंदर ही रोक दिया गया.

उन्होंने बताया, “बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने करीब एक घंटे की गहन तलाश के बाद सूचना अफवाह साबित हुई.” हवाईअड्डा पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा कि सभी पक्षों को तत्काल सूचित एवं चौकस कर दिया गया. उन्होंने कहा, “टर्मिनल 2 की व्यापक जांच की गई. समग्र तलाश अभियान चलाया गया और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. कॉल करने वाले की पहचान कर ली गई है और उसने ऐसे किसी कॉल को करने से इनकार किया है. कॉल को गैर विशिष्ट घोषित किया गया है.”

उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. अधिकारियों ने बताया कि रात 10 बजे टर्मिनल 2 के आगमन एवं प्रस्थान क्षेत्र में सेवाएं सामान्य हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिता का आरोप…. बेटे ने बहु की जहर खिलाकर की हत्या

Next Post

MCC करेगा विश्व कप फाइनल ओवरथ्रो की समीक्षा

Next Post
MCC करेगा विश्व कप फाइनल ओवरथ्रो की समीक्षा

MCC करेगा विश्व कप फाइनल ओवरथ्रो की समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d