BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुकानदार ने आँखों मे झोंकी मिर्च, मरी छिपकली को बताया भुनी हुई मिर्च

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in समाचार
दुकानदार ने आँखों मे झोंकी मिर्च, मरी छिपकली को बताया भुनी हुई मिर्च
Share on FacebookShare on Twitter

हरदोई रोड स्थित दुर्गागंज चौराहे पर राठौर होटल में रविवार दोपहर समोसे में छिपकली निकलने पर एक परिवार के लोगों और दुकानदार के बीच झड़प हो गई। दुकानदार द्वारा छिपकली को फ्राई मिर्च बताए जाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। समोसा खा चुके ब’चों को परिवार के लोग पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

मलिहाबाद से लखनऊ जा रहे एक परिवार के लोग नाश्ता करने के लिए राठौर रेस्टोरेंट पर रुके। नाश्ते में समोसा मंगवाया गया। ग्राहक के मुताबिक जैसे ही समोसे को खाने के लिए तोड़ा गया तो उसमें छिपकली का सिर देख सभी भड़क गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने साथ लाए गए दूसरे समोसे को खाना शुरू कर दिया था। इससे परिवार के लोगों को गुस्सा आ गया। उन्होंने होटल मालिक जुगल किशोर उर्फ जुगनू से शिकायत की तो वह भड़क उठा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद हंगामा शुरू हो गया।

परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। समोसा खाने से बच्‍चे बीमार होने की बात कहते हुए परिवार ने होटल मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत देने के साथ यू-ट्यूब और फेसबुक पर घटना का वीडियो अपलोड करने को कहा। हंगामा बढ़ता देख होटल मालिक जुगल किशोर ने समोसे के लिए गए रुपये वापस कर अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश की।

इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्‍चों को दुर्गागंज चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद परिवार के लोग चले गए। इस मामले में होटल मालिक जुगल किशोर राठौर का कहना है कि समोसे में हरा मिर्च फ्राई करके डाला जाता है। हो सकता है छिपकली जैसी चीज फ्राई मिर्च हो। समोसे में छिपकली निकलने की बात से उन्होंने इन्कार किया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नोएडा मेट्रो में JE पद पर नौकरी का मौका

Next Post

सरायकेला खरसावां के गांव में मां मनसा की हुई विदाई

Next Post
सरायकेला खरसावां के गांव में मां मनसा की हुई विदाई

सरायकेला खरसावां के गांव में मां मनसा की हुई विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d