BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग-युवाओं की आत्महत्या की बढ़ती घटना से सदमे में परिजन

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in समाचार
नाबालिग-युवाओं की आत्महत्या की बढ़ती घटना से सदमे में परिजन
Share on FacebookShare on Twitter
  • अलग-अलग घटनाओं में पांच ने दी जान

रांची: झारखंड में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में आत्महत्या की घटनाओं में खासी बढ़ोत्तरी हुई है. राज्य के पूर्वी सिंहभूम, रांची और देवघर जिले में अलग-अलग घटनाओं में गुरुवार को पांच लोगों ने अपनी जान दे दी. वहीं एक अन्य मामले में नाबालिग की मौत मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अमर चौक के निकट रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो पुलिस को सूचना दी गयी. बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान युवक और उसका पूरा परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था.

इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग ने अपनी जान दे दी. गोलमुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा आसिफा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

वहीं जमशेदपुर के ही बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 5 की रहने वाली छात्रा स्वाति पात्रो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक अन्य घटना में बागबेड़ा थाना अंतर्गत राम टेकरी रोड में रहने वाले रवि कुमार झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

वहीं जिले के कदमा चंडी बाबा के घर से 14 साल के एक युवक आसू महानंद का शव बरामद किया गया. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

देवघर जिले के मधुपुर थाना में रहने वाले एक युवक ने भी बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि युवक आर्थिक संकटों के कारण मानसिक रूप से परेशान था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने सभी सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई

Next Post

नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर दी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी

Next Post
नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर दी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी

नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर दी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d