BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिलाओं को दी गयी परिवार नियोजन की जानकारी व सामग्री

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in समाचार
महिलाओं को दी गयी परिवार नियोजन की जानकारी व सामग्री
Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द पटेल,

महराजगंज: सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत सभी 24 उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरूवार को फिजिकल दूरी के साथ अंतरा दिवस आयोजित किया गया. महिलाओं को काउंसिलिंग की गयी तथा परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गयी.

इच्छुक महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगवाने के लिए सदर सीएचसी पर संदर्भित किया गया, जबकि अन्य को जरूरत के मुताबिक परिवार नियोजन सामग्री भी दी गयी. कार्यक्रम में एएनएम के अलावा क्षेत्र की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही.

उप स्वास्थ्य केन्द्र दरौली पर आयोजित अंतरा दिवस में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर के पी सिंह ने कहा कि अब सभी लोग परिवार नियोजन कार्यक्रम पर जोर दें. लोगों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करें.

जिनका परिवार पूरा हो गया है उन्हें परिवार नियोजन की स्थायी विधि अपनाने के प्रेरित करें, जबकि अन्य लोगों को परिवार नियोजन की अस्थायी विधि अपनाने के लिए कहें.

अंतरा दिवस पर अंतरा इंजेक्शन को लेकर विशेष चर्चा की गयी. सीएमएस डॉ. सिंह ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन लगवाने के बाद तीन माह तक किसी भी गर्भ निरोधक की जरूरत नहीं पड़ती हैं.

अंतरा इंजेक्शन काफी सुविधाजनक एवं सुरक्षित है. जिसकी वजह से इसकी मांग बढ़ रही है. महिलाएं इसे लेकर बड़ी आसानी से गर्भ धारण के समय में अंतर रख पाती हैं.

केन्द्र पर एएनएम प्रतिभा पटेल, मधु गुप्ता तथा सीएचओ ममता, क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं. बरसात की वजह से लाभार्थियों की उपस्थिति कम रही, मगर फिर भी 21 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार कंडोम, माला एन, इसी पिल्स दिया गया.

कोरोना से खुद को बचें और दूसरे को भी बचाएं-डॉ सिंह

सीएमएस डॉ सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव ही जरूरी है. लोग खुद को बचें तथा दूसरे को भी बचाएं. केन्द्र पर उपस्थित लोगों से कोरोना के बचाव को लेकर भी टिप्स दिया.

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना एवं साफ सफाई करना बेहद जरूरी है. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, यदि बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो जहां जाएं वहां कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य सरकार के अजीब रंग, शराब पीने वालों को राहत और आम जनता पर आफत-प्रतुल शाहदेव

Next Post

डॉ.कामिनी कुमारी दास ने दिल्ली से ऑनलाईन आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Next Post
डॉ.कामिनी कुमारी दास ने दिल्ली से ऑनलाईन आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

डॉ.कामिनी कुमारी दास ने दिल्ली से ऑनलाईन आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d