BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परिजन नहीं थे शादी के लिए तैयार, प्रेमी युगल ने लगा ली फांसी

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in Uncategorized
परिजन नहीं थे शादी के लिए तैयार, प्रेमी युगल ने लगा ली फांसी
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले. दोनों के शव एक दुप्पटे के सहारे लटके थे. बताया जा रहा है कि एक ही गांव और एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले लड़का-लड़की शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवारवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी. इस वजह से दोनों ने पेड़ पर एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

मामला हरदोई जिले के थाना सुरसा इलाके के एक गांव की है. सोमवार को लड़का और लड़की ने एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी. फांसी लगाने वाले 21 साल के शिवानंद और 15 साल की किशोरी एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते थे. दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे. एक ही बिरादरी और एक ही गांव के होने के चलते सामाजिक बाधा के कारण दोनों के परिवार उनकी शादी के खिलाफ था.

परिवार के विरोध के बाद दोनों ने एक साथ मरने का फैसला कर लिया. इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. हरदोई के पुलिस उप अधीक्षक विजय राना ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम भटेवरा में दो डेडबॉडी लटकी पाई गईं, जिसमें एक शिवानंद यादव नाम का लड़का है जिसकी उम्र लगभग 21 साल है और उसी गांव की एक लड़की जिसकी उम्र करीब 15 साल है. परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है. प्रथम दृष्टया प्रेमी युगल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. शवों को घरवालों के पास भिजवा दिया गया है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक फोन पर बुजुर्ग की मदद करने पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी

Next Post

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 261 अंक टूटा, निफ्टी 9300 के नीचे

Next Post
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स  261 अंक टूटा, निफ्टी 9300 के नीचे

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 261 अंक टूटा, निफ्टी 9300 के नीचे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d