BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से हुई मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर की मौत

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in समाचार
कोरोना से हुई मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर की मौत

कोरोना से हुई मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की चपेट में आने से ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर की मौत हो गयी है. 79 वर्ष के ब्रुक ने रविवार को आखिरी सांस ली. ब्रुक के निधन की पुष्टि उनके परिजनों ने की है.

इस बात की जानकारी देते हुए ब्रूक के परिजनों ने कहा कि रविवार सुबह कोविड 19 की वजह से उनकी मौत हो गई. ब्रूक ‘द गुडीज़’ नाम के मशहूर कॉमेडी ग्रुप का हिस्सा थे.

‘द गुडीज़’ में ब्रुक के अलावा ग्रीम गार्डन और बिल ऑडी भी शामिल थे. ब्रुक ने 1960 में टीवी और रेडियो पर कॉमेडी शुरू की थी. उसके बाद साल 1975 में ब्रुक के गाने ‘फंकी गिबन’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

‘द गुडिज़’ 1960 और 70 के दशक में ब्रिटिश टेलीविज़न कॉमेडी के सुनहरे युग का हिस्सा बना रहा. ब्रूक करीब 40 साल तक बीबीसी रेडियो के बहुचर्चित कॉमिक क्विज शो ‘I’m Sorry I Haven’t a Clue’ पर बतौर एक पैनलिस्ट भी जुड़े रहे.

कोरोना संक्रमण से हॉलीवुड के कई मशहूर सेलेब्स अपनी जान गंवा चुके हैं. इस जानलेवा वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. टिम ब्रूक से पहले हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हिलेरी हीथ का भी कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो गई थी. इससे पहले एमी अवार्ड विनर हॉलीवुड सिंगर एडम स्लेजिंजर का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो चुका है.

बता दें कि हॉलीवुड के कई एक्टर्स कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं. ऑस्कर विनिंग एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन टॉम, गेम ऑफ थ्रोन्स एक्टर क्रिस्टोफर हिव्जू, ‘फ़ास्ट एंड फ्यूरियस’ एक्टर इदरिस एल्बा और जेम्स बॉन्ड गर्ल ओल्गा कुरीलेन्को कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डोबो जोहार अभिवादन के माध्यम से सदियों से हो रहा है सोशल डिस्टेसिंग का पालन

Next Post

24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान में घरों से ही करें इबादत: मुख्तार अब्बास नकवी

Next Post
24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान में घरों से ही करें इबादत: मुख्तार अब्बास नकवी

24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान में घरों से ही करें इबादत: मुख्तार अब्बास नकवी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d