पटना : पद्म भूषण से सम्मानित जानी-मानी लोकगायिका शारदा सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर कोरोना होने की जानकारी दी. उन्होंने खुद अपने वेरिफाइड अकाउंट से अपना एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें कोरोना हो गया है.वीडियो में उन्होंने ने कहा कि हर संभव कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें. लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. शारदा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैन्स की दुआओं की बहुत जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब वे ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी.

