BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर हुआ लखनऊ का प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर हुआ लखनऊ का प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा
Share on FacebookShare on Twitter

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहे का नाम अब अटल चौराहा हो गया है। इसके साथ इस्माईलगंज स्थित नगर निगम डिग्री कॉलेज भी अब अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। शहर के पसंदीदा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री की याद में नगर निगम ने गुरुवार को ये दोनों नाम बदल दिए। इसके साथ उनके नाम पर रहीमाबाद में 5 हेक्टेयर में अटल उदय वन बनाने का भी फैसला किया है।

शहर के सबसे व्यस्त हजरतगंज चौराहे का नाम बदलने के बाद गुरुवार को मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने यहां अटल चौक के बोर्ड का उद्‌घाटन किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि अटल चौराहा नाम मिलने के बाद इस जगह की गरिमा और बढ़ जाएगी। अपने राजनीतिक करियर में अटल का इस स्थान से बड़ा लगाव रहा था। ऐसे में उनके लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हीमाबाद में नगर निगम की 5 हेक्टेअर जमीन पर एचसीएल अटल उदय वन का विकास करेगा। इसके लिए नगर निगम और एचसीएल फाउंडेशन के बीच दस साल के लिए एमओयू साइन किया गया है। इसके मुताबिक, एचसीएल यहां करीब एक लाख पौधे लगाने के साथ दस साल तक उनकी देखभाल भी करेगा।

मेयर ने बताया कि अटल उदय वन विकसित करने के दौरान एचसीएल को भूमि से जल निकासी की अनुमति नहीं होगी। नजदीक स्थित अमौसी और सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले दूषित जल को एसटीपी से साफ करने के बाद इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजद की बैठक से तेजस्वी गायब

Next Post

यहां सांपों को मारना वर्जित, विषैले सांपों को मन्त्र के जरिये पकड़ते हैं

Next Post
यहां सांपों को मारना वर्जित, विषैले सांपों को मन्त्र के जरिये पकड़ते हैं

यहां सांपों को मारना वर्जित, विषैले सांपों को मन्त्र के जरिये पकड़ते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d