मुंगेर: मुंगेर के मशहूर गीतकार सचिन सिन्हा जो कि नौवागढ़ी छेत्र के महमदा पाटम गांव के निवासी है. इन्होंने अयोध्या में राममंदिर स्थापित होने के उपलक्ष मे भगवान राम के ऊपर एक बहुत ही प्यारा सा भजन गाना शुरू कर दिया है. जिसका कि बोल है मंदिर बनाने हम भी जायेंगे और इस भजन की शूटिंग ऋषि कुंड एरिया में चल रही है और जल्द ही ये भजन आपलोगों के बीच आ जायेगी !
इस भजन में अहम भूमिका में सचिन सिन्हा , राहुल झा चन्दन और विक्टर प्रताप सिंह नजर आ रहे है. योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के संस्थापक राहुल झा उर्फ़ चन्दन ने कहा कि सचिन सिन्हा ने इससे पहले भी बहुत सारी भजन जैसे कि मुंगेर के चण्डिका मैया , बड़ी दुर्गा महारानी ,जमालपुर वाली मैया जैसे सैकड़ों भजन बना चुके हैं जिसको की आपलोग सचिन सिन्हा एंटरटेनमेंट यू ट्यूब चैनल पर देख सकते है. सचिन सिन्हा कहते हैं कि संगीत से बढ़कर मेरे लिये कुछ नहीं है और यथा संभव मैं अपने क्षेत्र के लिये बेहतर भजन या गीत गाने के लिये तत्पर हूं.

