पाकिस्तान : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी एक बार फिर पिता बने हैं. इंस्टाग्राम के जरिए इस धाकड़ खिलाड़ी ने पूरी दुनिया से इस खुशखबरी को साझा किया. उनके घर पांचवीं बेटी ने जन्म लिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ईश्वर का असीम आशीर्वाद और दया मुझ पर बरकरार है.
मेरी चार अद्भुत बेटियां पहले से ही हैं और एक और के आ जाने से पांच हो गई हैं.’ आप सभी के साथ इस खुशखुबरी को साझा कर रहा हूं.’ अफरीदी की पहले से चार बेटियां हैं. अन्शा, अज्बा, अमारा और अक्शा.

