दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती अपने भाई के उन सपनों का पूरा करने में जुटी हैं, जो कि सुशांत अपनी मौत से पहले पूरा नहीं कर पाए. सुशांत ने अपनी ड्रीम लिस्ट में एक हजार पेड़ लगाने की इच्छा थी. श्वेता ने लोगों से प्लांट फॉर एसएसआर कैंपेन चलाकर पौधे लगाने की अपील की थी. श्वेता ने सोमवार को बताया कि वीकेंड में दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा एक लाख से अधिक पौधे लगाए गए.
सुशांत के लिए दुनिया भर में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाने पर श्वेता ने फैंस का आभार व्यक्त किया. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “एक लाख से ज्यादा पौधे दुनिया भर में लगाए गए. सुशांत के लिए पौधे लगाने पर आप सभी का धन्यवाद.

