वैसे तो सलमान के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इन्तजार करते है पर इस बार फिल्म दबंग 3 को लेकर ऐसा नहीं हुआ .सलमान खान की फिल्म दबंग 3 दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर जहां फैंस के बीच पहले उत्साह था वहीं अब इस पर विवाद खड़ा हो गया. हिन्दु जन जागृति समिति ने इस फिल्म के गाने हुड़ हुड़ दबंग पर आपत्ति जताई थी और CBFC से इसे हटाने की मांग की थी.
अब सोशल मीडिया पर जनता इस गाने की आलोचना कर रही है और इसी के चलते BoycottDabangg3 ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग के चलते लोग सलमान खान की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि गाने में साधू संतों को नाचते हुए दिखाया गया है, जो कि हमारे धर्म और हिंदुस्तान दोनों का अपमान करने वाली बात है.
ऐसे में लोग फिल्म दबंग 3 के साथ-साथ सलमान खान और बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं.

