रांची: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम 7.29 मिनट पर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी. एमएस धोनी द्वारा आज शाम अचानक सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने की घोषणा मिलते ही उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गयी. झारखंड और खासकर रांची के लिए पूरे देश-दुनिया में पहचान बने धोनी के प्रशंसकों को उम्मीद थी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी की गवास्कर, कपिलदेव और अन्य नामी खिलाड़ियों के तरह भव्य विदाई होगी,लेकिन जिस सादगी से धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को विदा करने की घोषणा की, उससे लोगो में थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान लिये गये इस फैसले को कई लोग उचित भी ठहरा रहे है.

