BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैकड़ों कश्मीरी परिवारों की तुलना में मैं कहीं अधिक भाग्याशाली हूं: फारूक अब्दुल्ला

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in समाचार
सैकड़ों कश्मीरी परिवारों की तुलना में मैं कहीं अधिक भाग्याशाली हूं: फारूक अब्दुल्ला

सैकड़ों कश्मीरी परिवारों की तुलना में मैं कहीं अधिक भाग्याशाली हूं: फारूक अब्दुल्ला

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने रविवार (15 मार्च) को मीडिया से बाचतीच दौरान कहा कि 5 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए महत्वपूर्ण बदलावों का जायजा लेने के लिए मेरा मानना है कि राजनीतिक विचारों का एक स्वतंत्र और स्पष्ट आदान-प्रदान जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम अभी भी ऐसे माहौल से कुछ दूर हैं जहां इस तरह का राजनीतिक संवाद संभव हो.

Also Read This: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दंगाइयों से वसूली को ‘रिकवरी पब्लिक प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश’ मंजूर

उन्होंने कहा कि मैं इस बात से अवगत हूं कि सैकड़ों कश्मीरी परिवारों की तुलना में मैं कहीं ज्यादा भाग्यशाली हूं. मुझे घर पर नजरबंद कर दिया गया था और मेरे परिवार मुझतक पहुंच सकता था. मालूम हो कि फारूक अब्दुल्ला हाल ही में पीएसएस कानून के तहत 220 दिनों के बाद रिहा हुए.

अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले साल अगस्त में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या को देखते हुए कुछ लोगों को जम्मू-कश्मीर के बाहर की जेलों में रखा गया. इससे पहले अब्दुल्ला अपने बेटे उमर अब्दुला से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कल जब मैं अपने बेटे उमर से मिलने गया, तो उसे देखने के लिए मुझे अपने घर से एक किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी.

बताते चलें कि नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बीते सात महीने से हिरासत में रखे गए अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर की उप जेल में मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेता भावुक नजर आए. पूर्व मुख्य मंत्री फारूक जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत अपनी हिरासत खत्म होने के बाद शुक्रवार अपने आवास से नजदीक में ही हरि निवास पहुंचे जहां उनके बेटे तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पीएसए के तहत पांच फरवरी से नजरबंद करके रखा गया है.

Also Read This: अर्थव्यवस्था की सुस्ती का राजस्व पर बुरा असर, BJP के मुंह पर टेप क्यों: प्रियंका गांधी

इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगा लिया. अधिकारियों ने कहा कि फारूक (82) ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सात महीने बाद अपने बेटे से मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया. अधिकारियों ने कहा कि दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे चली.

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और एक और मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद 15 सितंबर को फारूक के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि उनके बेटे उमर की ऐहतियातन हिरासत पांच फरवरी को खत्म हो रही थी लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले इसे छह महीने के लिये बढ़ा दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाया गया है: शर्मा

Next Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की कोरोना पर सतर्कता मीटिंग

Next Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की कोरोना पर सतर्कता मीटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d