जावेद अख्तर,
गोड्डा: महागामा प्रखंड अन्तर्गत हनवारा सहित ग्रामीण क्षेत्र के बिशनपुर में सरस्वती पूजा के दूसरे दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया.
बिशनपुर गांव में बनी मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा का मंत्रोच्चारण के साथ पंडित द्वारा धूप आरती की गई.
मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं भक्तों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम विदाई नम आंखों से दी गई. गांव के स्थित तालाब में मां की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालु भक्तों के द्वारा किया गया.
वहीं पूरा गांव मां सरस्वती के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था. भक्तजन एक-दूसरे को लाल गुलाल व अबीर लगा रहे थे. वही गांव के रामवतार यादव, दिलीप यादव, सुधीर यादव, वार्ड पार्षद मंटू यादव, पिन्टू यादव, पवन कुमार, बिभास पासवान, मिथलेश कुमार, विद्यानंद कुमार आदि सदस्य शांतिपूर्ण वातावरण में विसर्जन को लेकर सक्रिय देखे गए.

