BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विदाई भाषण: मेरे आंदोलन की यह बस शुरुआत- ट्रंप

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
182 देशों की स्थिति बुरी, चीन पर शुल्क लगाना निश्चित रूप से एक विकल्प है: ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकाल के आखिरी कुछ दिनों में  कलंकित विरासत को सुधारने की कोशिश करते हुए बुधवार तड़के (भारतीय समयानुसार) अपने प्रशासन की उपलब्धियों का जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन की बस शुरुआत है.

एक फेयरवेल वीडियो में ट्रंप ने अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन को शुभकामनाएं दीं. ट्रंप ने कहा कि ‘इस हफ्ते हमें नई सरकार मिलेगी. हम प्रार्थना करते हैं अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में इसे सफलता मिले.’ ट्रंप ने वीडियो में कहा, ‘हम अपनी शुभकामनाएं देते हैं और हम यह भी चाहते हैं कि उन्हें भाग्य का साथ मिले.’

चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदान में धोखाधड़ी के आधारहीन आरोपों लगाने वाले ट्रंप ने अपने पूरे भाषण में बाइडेन का नाम नहीं लिया. उन्होंने नई सरकार के लिए ‘अगला प्रशासन’ शब्द इस्तेमाल किया. ट्रंप के कई समर्थकों का मानना है कि चुनाव उनसे चुराए गए थे.

ट्रंप ने संबोधन में अपने राष्ट्रपति कार्यकाल को लोगों के लिए एक जीत के रूप में पेश करने की कोशिश की. उन्होंने भाषण के दौरान शीर्ष उपलब्धियों के रूप में मध्य पूर्व में संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों, कोरोनोवायरस टीकाकरण और एक नए अंतरिक्ष बल बनाने का जिक्र किए. ट्रंप ने उन अंतहीन विवादों का बचाव करने की कोशिश की, जो पिछले चार वर्षों से सही ठहराए जा रहे हैं.

ट्रंप ने कहा कि ‘राष्ट्रपति के रूप में, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता, मेरी निरंतर चिंता, हमेशा अमेरिकी श्रमिकों और अमेरिकी परिवारों के सर्वोत्तम हित रहे हैं. मैंने उस रास्ते की तलाश नहीं की जिसे कम से कम आलोचना मिले. मैंने कठिन लड़ाइयों के लिए सबसे कठिन विकल्प अपनाए क्योंकि आपने मुझे ऐसा करने के लिए चुना था.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टिकरी बॉर्डर पर किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Next Post

बिना तलाक दिए किसी गैर के साथ रहने वाली महिला को कोर्ट से संरक्षण नहीं

Next Post
बिना तलाक दिए किसी गैर के साथ रहने वाली महिला को कोर्ट से संरक्षण नहीं

बिना तलाक दिए किसी गैर के साथ रहने वाली महिला को कोर्ट से संरक्षण नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d