BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तालियों और फूलों से दी गयी मरीजों को अस्पताल से विदाई

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
तालियों और फूलों से दी गयी मरीजों को अस्पताल से विदाई

तालियों और फूलों से दी गयी मरीजों को अस्पताल से विदाई

Share on FacebookShare on Twitter
  • कोरोना संक्रमित पूर्व के दोनों मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंगः उपायुक्त

देवघर: देवघर जिलान्तर्गत पूर्व के कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात दूसरी सभी रिपोर्ट भी बिलकुल सामान्य पायी गयी है. इसके उपरांत आज दोनों मरीजों को संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया गया. जिसके पश्चात दोनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी, अब ये बिलकुल स्वस्थ हैं, जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है.

इस मौके पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रशिक्षु आई.ए.एस द्वारा तालियां बजाकर मरीजों को विदाई दी गयी. साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीज पर फूल बरसाकर अस्पताल से दोनों मरीजों को उनके गंतव्य स्थान तक एम्बूलेंस के द्वारा पहुंचाया गया.

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि पिछले दिनों इन दोनों मरीजों की रिपोर्ट पोजेटिव प्राप्त हुई थी. इलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनका रिपोर्ट नेगेटिव आया है एवं ये पूर्णतः स्वस्थ पाए गए. ऐसे में किसी को भी इससे पैनिक होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है.

इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण और हम सभी के लिए ये खुशी की बात है कि ये दोनों मरीज कोरोना नामक इस जंग का डट कर सामना करते हुए इस पर जीत हासिल की है और आज वे बिलकुल स्वस्थ व सुरक्षित हैं. आशा है कि इसी प्रकार आज संक्रमित पाये गये अन्य दो मरीज भी कोरोना नामक इस महामारी को हराकर जल्दी स्वस्थ हो जाएं.

चिकित्सकों की टीम को बताया भगवान का रूप….

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों मरीजो ने बताया कि अस्पताल में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा गया. अच्छे खाने के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया. यह भी बताया कि कोरोना एक भयंकर बीमारी है.

कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने किया. बस हिम्मत बनाये रखे, डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें. इसके अलावे इससे बचने के लिये लोगों को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बच सकते है.

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त नैंसी सहाय ने मां ललिता हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सकों की टीम के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजायी करते हुए आभार प्रकट किया. साथ ही कोरोना के इस जंग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे सभी कोरोनो वॉरियर्स का धन्यवाद और अभिनन्दन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संक्रमित गांवों को किया जा रहा है सैनिटाइजड

Next Post

कोरोना योद्धाओं का सम्मान, उनकी राष्ट्रभक्ति का सम्मान: दीपक प्रकाश

Next Post
कोरोना योद्धाओं का सम्मान, उनकी राष्ट्रभक्ति का सम्मान: दीपक प्रकाश

कोरोना योद्धाओं का सम्मान, उनकी राष्ट्रभक्ति का सम्मान: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d