BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान ने की आत्महत्या, सरकार ने दी चार लाख रुपये की सहायता राशि

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
किसान ने की आत्महत्या, सरकार ने दी चार लाख रुपये की सहायता राशि
Share on FacebookShare on Twitter

दुर्ग: फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है. दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मातारोडीह गांव में दुर्गेश कुमार निषाद (35) ने अपने खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि निषाद ने अन्य ग्रामीण से चार एकड़ जमीन को लीज पर लिया था. निषाद ने खेत में धान की फसल लगायी थी लेकिन वह किसी बीमारी के कारण पूरी तरह खराब हो गई.

उन्होंने बताया कि निषाद शनिवार को अपने खेत की तरफ गया और वापस नहीं लौटा. दूसरे दिन जब ग्रामीणों ने उसे फांसी पर लटके देखा तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने निषाद से एक पत्र बरामद किया है जिसमें उसने फसल खराब होने के कारण आत्महत्या करने की जानकारी दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इधर राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को निषाद के घर पहुंचे तथा उन्होंने उनके परिजनों को चार लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की है.

साहू ने ट्वीट कर बताया कि ग्राम मातारोडीह (मचांदूर) जिला दुर्ग में युवा किसान दुर्गेश निषाद के शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें शासन की ओर से चार लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की. 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खेतों में फैली इस नई बीमारी के बारे में शीघ्र पता लगाएं और शासन स्तर पर इस समस्या का हल निकालें. 

छत्तीसगढ़:

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तानी सेना ने LOC पर फिर की गोलाबारी, नौशेरा में JCO शहीद

Next Post

गैंगस्टर अमन साव फरारी प्रकरण में एसडीपीओ अनिल सिंह ने थानेदार मुकेश को कहा था… केस करो न जी,हम हैं न..

Next Post
गैंगस्टर अमन साव फरारी प्रकरण में एसडीपीओ अनिल सिंह ने थानेदार मुकेश को कहा था… केस करो न जी,हम हैं न..

गैंगस्टर अमन साव फरारी प्रकरण में एसडीपीओ अनिल सिंह ने थानेदार मुकेश को कहा था… केस करो न जी,हम हैं न..

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d