BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से कहा था- लाठी-डंडे रखना साथ, वीडियो हुआ वायरल

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से कहा था- लाठी-डंडे रखना साथ, वीडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: 26 जनवरी को दिन भर दिल्ली की सड़कों से लेकर लाल किले तक चले किसानों के बवाल के बाद किसान नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भाकियू नेता राकेश टिकैत किसानों से लाठी-डंडा साथ रखने की बात कर रहे हैं. इसके साथ ही टिकैत ये कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं कि किसानों से उनकी जमीन छीन ली जाएगी. सरकार मान नहीं रही है और अब सब आ जाओ अपनी जमीन नहीं बच रही.

बता दें कि एक तरफ कुछ किसान नेता दिल्ली में हुए उपद्रव को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उनका उपद्रव करने वालों से कोई लेना-देना नहीं है और न ही वे उनके संगठन से हैं. इन सब के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कल एक ट्वीट भी किया था, जिसने सभी को चौंका दिया. राकेश टिकैत ने किसानों को रैली की सफलता के लिए बधाई दे डाली. साथ ही उन्होंने पूरे आंदोलन को शांतिपूर्ण और सफल ट्रैक्टर परेड  बताया. साथ ही उन्होंने सरकार को भी लंबी चौड़ी सलाह भी दी थी.

टिकैत ने अपने ट्वीट में लिखा- शांतिपूर्ण आंदोलन और ट्रैक्टर परेड के लिए देश के किसानों को बधाई. किसानों में आक्रोश बहुत गहरा है. फिर भी उन्होंने संयम का परिचय दिया. सरकार को किसानों के आक्रोश को पहचानना होगा. सरकार को हठधर्मिता छोड़कर देशहित में किसानों की मांगे मान लेनी चाहिए.

बता दें कि मंगलवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंदोलनकारी किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली और परेड निकाली थी. इस दौरान लाल किला समेत कई जगहों पर जमकर हिंसा और उपद्रव हुआ. स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर अधिकारियों के साथ आपात बैठक भी बुलाई थी. वहीं हरियाणा के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.

टिकैत बोले- हमारे लोग तोड़फोड़ नहीं करते

दिल्ली में हुए उपद्रव किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कल का प्रदर्शन ठीक रहा. वहीं उन्होंने कहा कि हमारे लोग तोड़फोड़ नहीं करते. हम 35 साल से आंदोलन कर रहे हैं. ये उपद्रव किसने किया इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि हम झंडा लेकर गए लाठी लेकर नहीं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया हम उनके फुटेज मंगा रहे हैं, ऐसे लोगों को आंदोलन छोड़ना होगा. वहीं उन्होंने कहा कि हमारी जिस रूट पर जाने की बात हुई थी हमें वहां से जाने नहीं दिया गया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगवा मासूम की नाले में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

भाभी के प्रेमी की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका, रात भर लाश के पास बैठकर रोती रही महिला

Next Post
भाभी के प्रेमी की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका, रात भर लाश के पास बैठकर रोती रही महिला

भाभी के प्रेमी की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका, रात भर लाश के पास बैठकर रोती रही महिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d