BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी के तिरंगे का अपमान वाले बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने किया पलटवार

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in Uncategorized
PM मोदी के तिरंगे का अपमान वाले बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने किया पलटवार
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:- आज हुए मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि उनको 26 जनवरी के दिन लाल किले पर हुए तिरंगे के अपमान से बहुत गहरा आघात लगा है. इस पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने पलटवार किया है. टिकैत ने कहा है कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है? पूरा देश तिरंगे से प्यार करता है. जिन्होंने तिरंगे का अपमान किया है उनको पड़ो.टिकैत ने कहा है कि हमारे जो लोग जेल में बंद हैं वो रिहा हो जाएं फिर बातचीत होगी. प्रधानमंत्री ने पहल की है और सरकार और हमारे बीच की एक कड़ी बने हैं. किसान की पगड़ी का भी सम्मान रहेगा और देश के प्रधानमंत्री का भी. इसके साथ ही कृषि कानूनों पर फिर से सरकार से बातची करने पर उन्होंने कहा कि बंदूक की नोट पर बात नहीं होगी. अगर सरकार दबाव बनाकर बातचीत करेगी तो हम बात नहीं करेंगे.बता दें कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान सैकड़ो हुड़दंगी लाल किले में घुस गए, वहां उन्होंने तोड़-फोड़ की, पुलिसकर्मियों को पीटा गया और जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के दिन देश का राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराते हैं वहां पर निशान साहेब का झंडा फहराया गया. इस बात पर आज मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दुख जताया है. इसी पर राकेश टिकैत ने पलटवार किया.सरकार से हमारी वैचारिक लड़ाई- टिकैत

उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी वैचारिक लड़ाई है. इसे लाठी व बंदूक से दबाने का प्रयास न किया जाए. किसान कृषि कानूनों की वापसी करा कर ही लौटेंगे. जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे धरना जारी रहेगा. राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी गेट का आंदोलन बचाने में वह मीडिया के आभारी हैं. अगर मीडिया ना होती तो इस आंदोलन को रात के अंधेरे में पुलिस और कुछ गुंडों द्वारा कुचल दिया जाता.

ऊपर भगवान और नीचे मीडिया- टिकैत

उन्होंने कहा कि ऊपर भगवान और नीचे मीडिया है. राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन स्थल से अपने समर्थकों संग लौटने वाले राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएमस सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कमजोर ये वो टूट गए या आंदोलन छोड़ कर चले गए. अब जो यहां बचे हैं वह किसान पुत्र हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Mann Ki Baat: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान देख बहुत दुखी हुआ देश- पीएम मोदी

Next Post

OTT प्लेटफॉर्म के कार्यक्रमों को लेकर जल्द बन सकता है सख्त कानून!

Next Post
OTT प्लेटफॉर्म के कार्यक्रमों को लेकर जल्द बन सकता है सख्त कानून!

OTT प्लेटफॉर्म के कार्यक्रमों को लेकर जल्द बन सकता है सख्त कानून!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d