BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
December 27, 2020
in समाचार
किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः काफी समय से किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद इस संबंध में शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशांबी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है.

गाजियाबाद के कौशांबी थाने में केस दर्ज

गाजियाबाद जनपद के सिटी एसपी (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक किसान नेता राकेश टिकैत के निजी सहायक अर्जुन बालियान ने अपने शिकायत में कहा है कि एक अज्ञात ने शनिवार की शाम को फोन कर राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि शिकायत में जिस फोन नंबर का जिक्र किया गया है उसे सर्विलांस पर भी डाल दिया गया है. फिलहाल फोनकर्ता की पहचान करने की पूरी कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कौशांबी थाने में आईपीसी की धारा 507 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

किसान आंदोलन में राकेश टिकैत भी है शामिल

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 28 नवंबर से भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान आंदोलनरत है. ये प्रदर्शनकारी किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं. इस आंदोलन में राकेश टिकैत भी शामिल हैं.

किसान संगठन 29 दिसंबर को करेंगे सरकार से बातचीत

इस बीच ये भी खबर है कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने सरकार से बातचीत का फैसला किया है. किसान संगठनों ने 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे सरकार से अगले दौर की बातचीत का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, बातचीत को लेकर किसान संगठनों ने सरकार के सामने चार शर्तें भी रखी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात

Next Post

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5

Next Post
रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d