राजस्थान:- राजस्थान के अलवर जिले में किसान नेता राकेश टिकैत की गाडियों के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके. यह जानकारी पुलिस ने दी. किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को अलवर में दो किसान रैलियों को संबोधित किया.पुलिस ने बताया कि घटना उस समय की है जब राकेश टिकैत बहरोड के ततारपुर चौराहे पर दूसरी रैली को संबोधित करने जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि उनकी कार का पिछला कांच आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.

