उदयपुर: उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो अपराधियों के खिलाफ चाकू दिखा कर किसान से नकदी व उसका मोबाईल लूट ले जाने का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दूदालाल पुत्र भगवान लाल कीर निवासी कीर खेड़ा रणछोड़पुरा ने मामला दर्ज करवाया कि 16 अक्टूबर तड़के खेत पर फसल को पानी पिलाई कर रहा था.
इस दौरान बाइक लेकर आए दो युवकों ने नवाणिया जाने का रास्ता पूछा. इशारा करने पर युवक रास्ता दिखाने के बाद वापस छोड़ने के बहाने उसे अपने साथ ले गए. जहां बीच रास्ते में पीछे बैठे अपराधी ने गर्दन पर चाकू लगा कर जेब से 450 रूपये व मोबाईल छीन कर मौके से भाग निकले. इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.

