New Delhi:- सचिन तेंदुलकर ट्वीट कर कहा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं. सचिन ने आगे कहा कि भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए. आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें. दरअसल, सचिन तेंदुलकर यह ट्वीट किसान आंदोलन को लेकर लग रहा है.दरअसल, किसान आंदोलन को लेकर कई हस्तियां अलग अलग ट्वीट कर रहे हैं. कोई इसके समर्थन में तो कोई इसके खिलाफ. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कैरेबियाई पॉप गायिका रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया.

