BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आंदोलन: जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, घर नहीं लौटेंगे

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
ट्रैक्टरों में नहीं दिया जा रहा डीजल, इसलिए किसान जहां भी हैं, सड़कों को जाम कर बैठ जाए: राकेश टिकैत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों की तीन घंटे की राष्ट्रव्यापी “चक्का जाम” किसानों द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किया गया. दिल्ली के आसपास के पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सहित पूरे उत्तर भारत के राजमार्गों को किसानों ने बंद किया गया था. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान तब तक घर नहीं लौटेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती और केंद्र के साथ बातचीत करने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा.

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने कहा, ‘किसानों के तीन घंटे के चक्का जाम राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांति से खत्‍म हुआ.’ दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में एकत्रित किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत ने यह भी कहा कि विरोध 2 अक्टूबर तक बढ़ेगा. केंद्र के पास कानूनों को रद्द करने का उस तारीख तक समय है, जिसमें विफल रहने पर कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान आगे विरोध प्रदर्शन की योजना बनाएंगे.

राकेश टिकैत ने कहा, “जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, हम घर वापस नहीं आएंगे. किसानों की गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद टिकैत के आंसूओं ने प्रदर्शन में नई जान डाल दी. उन्होंने कहा, “हमने सरकार को कानूनों को निरस्त करने के लिए 2 अक्टूबर तक का समय दिया है. इसके बाद हम आगे की योजना बनाएंगे. हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे.”

यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली को छोड़कर देश के कई हिस्सों में किसानों ने आज अपना चक्का जाम किया. दिल्ली के आसपास पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सहित भारत के उत्तरी भाग में राजमार्गों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया.

किसानों और उनके ट्रैक्टरों को बड़ी संख्या में राजमार्गों पर डेरा डाले हुए देखा गया. हालांकि एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति दी गई थी. बीकेयू (एकता उगराहन) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि पंजाब के संगरूर, बरनाला और बठिंडा सहित 15 जिलों में 33 स्थानों पर सड़क जाम किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार को प्रदर्शनकारी किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए: मनीष सिसोदिया

Next Post

Bihar SHSB Recruitment 2021: लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर निकलीं भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Next Post
Bihar SHSB Recruitment 2021: लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर निकलीं भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Bihar SHSB Recruitment 2021: लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर निकलीं भर्ती, ऐसे करें आवेदन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d