BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘टपक सिंचाई’ पद्धति अपनाकर किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
‘टपक सिंचाई’ पद्धति अपनाकर किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: टपक सिंचाई पद्धति अपनाकर राज्य के किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं. इसका उदाहरण रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड की करमा पंचायत स्थित बरमसिया गांव के युवा किसान नागेश्वर महतो हैं.

वे रोटी रोजगार के लिए दर-दर भटकने वालों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं. रांची कॉलेज से एमए की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने खेती किसानी को रोजगार के रूप में चुना और यहां से शुरू हुई उनके आत्मनिर्भर बनने की कहानी.

नागेश्वर महतो आज करीब 8 एकड़ बंजर जमीन को लीज में लेकर टपक सिंचाई पद्धति और उन्नत कृषि तकनीक के माध्यम से कम पानी में ज्यादा सब्जी पैदा कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं. वे रोजाना ढाई से 3 क्विंटल सब्जियां बेच देते हैं, जिससे उन्हें हजारों रुपए का मुनाफा होता है.

नागेश्वर ने खेती किसानी के काम में सफलता अर्जित कर इलाके में नजीर पेश की है. उनके चाचा पांड्या महतो और परिवार के अन्य सदस्य भी कृषि कार्यों में उनका भरपूर साथ दे रहे हैं.

रामगढ़ में टपक सिंचाई योजना से खेती कर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने वाले किसानों की सूची में नागेश्वर महतो आज अग्रणी के रूप में शामिल हैं. इलाके के प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना संकट काल में भी मुनाफा कमा रहे हैं जो उनकी अथक मेहनत का नतीजा है.

रामगढ़ की धरा को हरा भरा कर युवा कृषक नागेश्वर महतो ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया है, जिससे अन्य बेरोजगार युवक भी प्रेरित होकर खेती से जुड़ रहे हैं. नागेश्वर महतो ने बता दिया है कि कामयाबी की मंजिल तक पहुंचने के लिए खेती किसानी को भी जरिया बनाया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में अधिवक्ता कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे है: राजेश शुक्ल

Next Post

आतंकवादियों को ‘हीरो’ मानते हैं इमरान खान: महावीर सिंघवी

Next Post
आतंकवादियों को ‘हीरो’ मानते हैं इमरान खान: महावीर सिंघवी

आतंकवादियों को 'हीरो' मानते हैं इमरान खान: महावीर सिंघवी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d