BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों को डराया-धमकाया जा रहा है, अघोषित आपातकाल की स्थिति-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
किसानों को डराया-धमकाया जा रहा है, अघोषित आपातकाल की स्थिति-रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में केंद्र सरकार के निर्देश पर इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गयी है, देशभर के किसानों और आम लोगों को डराया जा रहा है, यह अघोषित आपातकाल की स्थिति है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तरह अब पंजाब और हरियाणा में इंटरनेट सुविधा को बंद कर दी गयी है. किसानों को लगातार डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है. 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में जब सभी को पता था कि एक लाख ट्रैक्टर और पांच लाख किसान दिल्ली आएंगे, उसके बावजूद एक साजिश के तहत आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की गयी और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गयी. कल शाम जिस तरह से किसान नेताओं के साथ बल प्रयोग की कोशिश की गयी, उससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से दिल्ली में अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती समेत कई अन्य चेतावनी दी गयी.

उन्होंने कहा कि आज देश में हर ओर अराजकता की स्थिति है,केंद्र सरकार की ओर से जनादेश का दुरुपयोग किया जा रहा है, 73 वर्षां में ऐसी ज्यादती नहीं है, केंद्र सरकार का रवैया हमेशा से मजदूर और किसान विरोधी रहा है. केंद्र सरकार  काले कानून के कारण किसान आत्महत्या कर रहे है, मजदूरों की रोजी-रोटी का जरिया छीन गया है, पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है, चीन और पाकिस्तान सीमा में किस तरह से घुसपैठ की खबर आ रही है, वह चिंता बढ़ाने वाली है. दूसरी तरफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. पहले इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गयी, कल खाना बंद कर देंगे, फिर किसानों को घर में बंद कर देंगे, उन्हें नजरबंद कर देंगे, जम्मू-कश्मीर इसका ज्वलंत उदाहरण है, किस तरह से केंद्र सरकार ने वहां अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है,इसे पूरे देश की जनता ने देखा है और अब इसी तरह के हथकंडे देशभर के अन्य हिस्सों में भी आजमाने की कोशिश की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दामोदर और बराकर नदी को जोड़ने की बने योजना – इंद्रजीत महतो

Next Post

डाटा अपग्रेडेशन उप समिति की बैठक

Next Post
डाटा अपग्रेडेशन उप समिति की बैठक

डाटा अपग्रेडेशन उप समिति की बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d