रांची: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने किसानों का समर्थन किया है. अन्ना हजारे ने कहा कि किसान आज अहिंसा के मार्ग पर चल कर आंदोलन कर रहे हैं. कल किसान जब हिंसा करने पर उतर जाएंगे तब उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. किसान पाकिस्तानी नहीं हैं. सरकार उनसे चर्चा करे. अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि किसान इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. जो किसान आंदोलन कर रहें है, वो पाकिस्तान के नहीं है. हमारे देश के हैं. चुनाव के समय आप (नेता) वोट मांगने उनके खेत और घर तक गए. अब किसानों के मसले को सुलझाइए.

