BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजभवन घेरने निकले किसान, हुआ लाठीचार्ज

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
राजभवन घेरने निकले किसान, हुआ लाठीचार्ज
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन का असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है. विपक्षी दलों ने भी कानूनों का पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज वामदलों के कार्यकर्ता राजभवन को घेरने सड़क पर उतर चुके हैं. लेकिन बीच में ही प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उनपर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया.

बता दें कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए किसान आज ‘राजभवन मार्च’ निकाल रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले. इसलिए बिहार के विभिन्न जिलों से एकत्रित होकर किसान ‘राजभवन मार्च’ करेंगें और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे.

इस मार्च में अखिल भारतीय किसान महासभा के साथ-साथ एआईकेएससीसी के सभी सदस्य संगठन शामिल हुए हैं. इस प्रदर्शन में बटाईदार किसानों का भी बड़ा हिस्सा शामिल है. पूर्णिया, अररिया, सीमांचल के अन्य जिलों, चंपारण, सिवान, गोपालगंज आदि जिलों के किसान आज पटना में इकठ्ठे होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इनर व्हील क्लब ने किया चेयरमैन विजिट का आयोजन

Next Post

हेमंत सरकार वर्षगांठ: किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ

Next Post
हेमंत सरकार वर्षगांठ: किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ

हेमंत सरकार वर्षगांठ: किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d