BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य सरकार की किसानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर हल्ला बोले किसान : दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
अपनी विफलता और नाकामी छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

अपनी विफलता और नाकामी छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:– आजादी के बाद से कांग्रेसी सरकार ने किसानों के हित की चिंता नहीं की. किसानों की स्थिति में कोई भी सुधार नहीं हुआ.यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी एवम जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि  वर्तमान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में  किसानों की सुध ली और स्पष्ट कृषि कानून बनाये.

कहा कि इससे किसानों की आमदनी दुगुनी होने की दिशा में सार्थक प्रयास हुआ है.

कहा कि  न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना इजाफा हुआ. किसानों के मेहनत मजदूरी का सही मूल्य मिले यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्देश्य है. 

उन्होंने कहा कृषि कानून  का विरोध केवल बिचौलिये कर रहे . जिन्होंने सदैव किसानों के हक को मारकर बतौर बिचौलिया दलाली खाई हैवही आज कृषि कानून से परेशान हैं.

उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवम जिलाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच कृषि कानून की अच्छाइयों को लेकर जाएं .

कहा कि मोदी सरकार गांव,गरीब,किसान के सर्वांगीण विकास केलिये वचनबद्ध है.

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेश भर से आए मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवम जिलाध्यक्षों  का स्वागत करते हुए कहा कि किसान देश की आत्मा है.

 आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए किसानों की स्थिति सुदृढ़ बनानी है. कुछ देश विरोधी संगठन सुनियोजित तरीके से देश के किसानों को गुमराह कर रहे हैं.

साहू ने कहा कि राज्य भर में किसानों का  धान क्रय नहीं होने से किसानों के बीच हेमंत सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है . अब तक मात्र 8% धान का ही राज्य सरकार द्वारा क्रय किया गया है.

वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर चुकीहै. नतीजतन प्रदेश भर में किसानों में आक्रोश है.

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के किसान भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में  अपने-अपने जिला में आगामी 5 मार्च को धरना एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रखेंगे.

इस प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला, राजकुमार सिंह, अमरनाथ चौधरी, काशी नाथ महतो, मनमीत अकेला, प्रभात सिंह, राजेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी, दीपेंद्र कुमार , प्रवक्ता अजय मुंडा, राजेश सिंह, संगीता बास्के, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सुरेंद्रनाथ , विशाल साहू , वैभव सिंह , धनंजय कुमार,प्रमंडलीय प्रभारी आनंद मोदी, ब्रजकिशोर झा, राकेश कुमार, संतोष साहू , भूपेंद्र मिश्रा , बबलू प्रसाद , सोशल मीडिया के विक्रांत उपाध्याय,  दिनेश सिंह तोमर, शुभम कुमार भगत आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह एवं विषय प्रवेश प्रदेश महामंत्री ललित ओझा ने किया कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवम वंदे मातरम गीत गायन कर किया गया.धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट का फैसला, झारखंड आंदोलनकारी के आश्रित को थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में मिलेगा 5% का क्षैतिज आरक्षण

Next Post

योगदा का दो दिवसीय साधना संगम 27 से

Next Post
योगदा का दो दिवसीय साधना संगम 27 से

योगदा का दो दिवसीय साधना संगम 27 से

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d