रांचीः सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार 21 फरवरी को जोन्हा के सेवाधाम में किसान मेला का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर आसपास के 24 से ज्यादा गांवों के किसानों द्वारा कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी, किसान संगोष्ठी, चिकित्सा शिविर और स्कूली बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा.कार्यक्रम के मुख्य् अतिथि सेवा भारतीय के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक होंगे. वह किसान मेला में किसानों के उत्पाद प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे. किसान संगोष्ठी का उदघाटन रेशम बोर्ड के निदेशक डा. निरंजन कुमार करेंगे. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक किसानों को खेतीबारी की जानकारी देंगे. चिकित्सा शिविर का उदघाटन डा. राकेश आर्या करेंगे. वहीं बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता का उदघाटन सिल्ली तीरदांजी कोच रोहित कोयरी करेंगे. किसान मेला में बच्चों की प्रतियोगिता दस बजे शुरू होगी. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और सामुहिक गायत्री मंत्र का गायन होगा. किसानों के उत्कृष्ट कृषि उत्पादों और प्रतियोगिता में सफल बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम में सेवा भारती के ट्रस्टी गुरुशरण प्रसाद विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे.

