BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झमाझम बारिश से किसानों के खिल उठे चेहरे

by bnnbharat.com
September 8, 2020
in समाचार
झमाझम बारिश से किसानों के खिल उठे चेहरे
Share on FacebookShare on Twitter

महराजगंज: महराजगंज जिले में रविवार को हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. पानी बरसा तो किसान खुशी से झूम उठे. यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पिछले कई दिनों से बारिश न होने से किसान बेहद परेशान थे. उनको अपनी फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही थी. यही दुआ कर रहे थे कि किसी भी तरह पानी बरसा दो.

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिले उठे है. वहीं भीषण गर्मी से भी लोग को राहत मिली है. बरसात का सीजन होने के बावजूद बारिश न होने से धान की रोपाई कर बैठे किसानों की उम्मीदें धीरे-धीरे टूट रही थीं.

डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद किसान हताश व निराश हो चले थे. ऐसे में बरसाती सीजन की पहली दमदार बारिश किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई. रविवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को भी खुशनुमा बना दिया.

मानसून आने के बाद जिले में खरीफ की बोवाई भी हो चुकी है और धान के साथ अन्य फसल भी खेतों में नजर आने लगी, लेकिन इधर आसमान से बादल जैसे गायब ही हो गए. गर्मी से लोग बेहाल हुए तो खेतों की फसलें भी मुरझाने लगीं. यह देखकर किसान फिक्रमंद हो गए थे. अब तक अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है.

एक सप्ताह पूर्व हुई हल्की बारिश से किसानों के मन में कुछ आस जगी थी, लेकिन उसके बाद बारिश नहीं हुई. आखिरकार हुई बारिश ने मौसम में एकाएक परिवर्तन ला दिया. बारिश धान फसल के लिए रामबाण साबित हुई है. किसान लंबे समय से ऐसी बारिश का इंतजार कर रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली समस्या को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिले विधायक

Next Post

BSK काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Next Post
BSK काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

BSK काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d