Ranchi:- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने राज्य में किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नही किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड में किसान अपने धान को सरकार द्वारा न्यूनतम मूल्य पर खरीद नही होने के कारण एगारह, बारह रुपये बेचने पर मजबूर है . सरकार धान के क्रय केन्द्र खोलना धान खरीद के नाटक के सिवाय कुछ नही है, क्योकि धान क्रय केन्द्र में किसानों को तरह तरह बहाने बना कर किसान का धान नही खरीद कर रही है जिसके कारण किसान लागत से भी कम ,घाटे में धान बेचने पर मजबूर है.
उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में किसान के शसक्तीकरण एवम मदद के लिए कोई कार्य नही किया जबकि वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ करेगे,उन्हें मुफ्त बिजली देगे और इसे पूरा करने तो दुर की बात ,रघुवर सरकार (बीजेपी)के समय जो किसानों को जो किसान आशीर्वाद योजना में जो राशि 25 हजार तक दी जा रही थी उसे भी बन्द कर दिया,.बड़े वादा करने वाली सरकार न्यूनतम मूल्य पचीस सौ का वादा किया था आज2050 रुपये पर किसान का धान भी नही खरीद पा रही है सरकार .

