रांची: कृषि विकास और किसान कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है. इस दिशा में ई-नाम पोर्टल कृषकों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है.
किसानों की आमदनी दोगुनी करने के केंद्र सरकार के प्रयासों को ई-नाम पोर्टल से बल मिला है. हजारीबाग के किसान इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उत्पाद की बिक्री कर अच्छी कीमत प्राप्त कर रहे हैं. जिले के इचाक प्रखंड के बरकाकला में ई-नाम पोर्टल के माध्यम से किसानों ने आलू का व्यापार करके काफी मुनाफा कमाया है.
किसानों की मानें तो ई-नाम पोर्टल आने से अब उन्हें बड़ी मंडी मिल गयी है, जहां वे अपने उत्पाद बेच पा रहे हैं. ई-नाम पोर्टल के कई अन्य फायदे भी हैं. इधर हजारीबाग बाजार समिति के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल में किसानों का ई-नाम पोर्टल का जर्बदस्त लाभ मिला है तथा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व्यापार हुआ.
इसमें कोई संदेह नहीं कि केंद्र की एनडीए सरकार किसानों के कल्याण को लेकर बेहद सजग और संवेदनशील है. ई-नाम पोर्टल के फायदे इस बात को साबित भी करते हैं.

