BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान कानून पूरे देश के लिए खतरनाक: प्रियंका गांधी वाड्रा

by bnnbharat.com
January 28, 2021
in समाचार
प्रियंका ने शिक्षक भर्ती मामले को बताया UP का व्यापम घोटाला
Share on FacebookShare on Twitter

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते.

प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित कर रही थीं.

उन्होंने कहा, ”अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत रिश्ता है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा संबंध जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा.”

उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है.

बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने बैठक के दौरान कृषि कानूनों पर भी चर्चा की और कहा ”यह किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है.”

सिंघल के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है.

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में तमाम काम किये जा रहे हैं. उन्होंने अमेठी की समस्याओं के बारे में जानकारी ली.

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ”कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करके हमें गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुड़़ना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है.”

सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने अमेठी के लोगों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी मांगी. उन्होंने बताया कि अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की फसलों को आवारा जानवरों द्वारा नष्ट किये जाने का मुद्दा उठाया.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत होना चाहिये और पार्टी कार्यकर्ताओं को गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और असहाय लोगों तक पहुंचना चाहिए.

कार्यक्रम में पार्टी के विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

New Guideline:- सिनेमाघर ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे

Next Post

जानिए कौन है वो युवक जिसने लाल किले पर केसरिया झंडा लगाया, परिवार हुआ गायब

Next Post
जानिए कौन है वो युवक जिसने लाल किले पर केसरिया झंडा लगाया, परिवार हुआ गायब

जानिए कौन है वो युवक जिसने लाल किले पर केसरिया झंडा लगाया, परिवार हुआ गायब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d