BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान हाइटेक, सीसीटीवी से किसान कर रहे खेती की मॉनिटरिंग

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
किसान हाइटेक, सीसीटीवी से किसान कर रहे खेती की मॉनिटरिंग
Share on FacebookShare on Twitter


हजारीबाग:- बड़े प्रतिष्ठानों मॉल से लेकर शहर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से वहां की गतिविधियों एवं अपराधियों की मॉनिटरिंग का काम तो लोगों ने काफी देखा सुना होगा, लेकिन हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखंड के बांका गांव में एक किसान इस प्रकार हाइटेक हुआ है कि वह अपने खेतों की मॉनिटरिंग करने का काम सीसीटीवी से करता है. यह न केवल किसान के हाइटेक होने का उदाहरण है, बल्कि खेती से लेकर फसलों के उत्पाद व वहां की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हो सकता है. यह कहानी है कटकमदाग प्रखंड के बांका के किसान संतोष साव की. उन्होंने अपने खेतों की निगरानी व मॉनिटरिंग के लिए न केवल सीसीटीवी कैमरा लगाया है, बल्कि उसे वाईफाई के माध्यम से एप से जोड़कर कहीं से भी अपने मोबाइल से मॉनिटरिंग करने का काम करते हैं.
संतोष साव जिला के प्रगतिशील किसान है और न केवल ड्रिफ्ट सिंचाई से खेती करते हैं, बल्कि मलचिंग विधि से मौसम के विपरित सब्जी व फल उगाकर अच्छी कमाई करते हैं. अब उन्होंने अपनी खेतों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाया है. इस संबंध में उनका कहना है कि सीसीटीवी लगने से फसलों व सामान की चोरी पर रोक लगी है. साथ ही खेती पर बेहतर ढंग से नजर रखना आसान हुआ है. इसका लाभ समय समय पर खेती में बेहतर उत्पादन के लिए भी मिलता है.
संतोष साव की पत्नी सुमती देवी का कहना है कि उन्नत खेती करने के कारण कई बार उनके खेतों से उपकरण की चोरी हो गई थी. ऐसे में दरबान रखना बेहतर नहीं लग रहा था. उन्होंने खेत में सीसीटीवी लगाने की योजना बनाकर इसपर काम किया और अब वे लोग घर में या बाहर कहीं भी रहकर खेती व सामान पर नजर रख पा रहे हैं. इतना ही नहीं समय समय पर खेती में लगे फसलों की जरूरतों को भी मॉनिटर कर उसका उपचार कर पा रहे हैं. उन्होंने सीसीटीवी लगाने को किसानों के लिए उपयोगी बताया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेएसएसपीएस 13 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर

Next Post

इम्का का सलाना जलसे में सामाजिक कार्य्रकम बढ़ाने का आह्वान किया गया -कनेक्शन 2020 में संस्थान के पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज की यादों को किया ताजा

Next Post
इम्का का सलाना जलसे में सामाजिक कार्य्रकम बढ़ाने का आह्वान किया गया -कनेक्शन 2020 में संस्थान के पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज की यादों को किया ताजा

इम्का का सलाना जलसे में सामाजिक कार्य्रकम बढ़ाने का आह्वान किया गया -कनेक्शन 2020 में संस्थान के पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज की यादों को किया ताजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d