रांची: केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आज भारत बंद के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. भारत बंद के आह्वान के कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, लेकिन राजधानी रांची में बंद का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है. वहीं माओवादियों द्वारा भारत बंद को समर्थन दिये जाने के कारण नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का मिलाजुला असर देखा जा रहा है. माओवादियों के बंद में शामिल होने से झारखंड पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
भारत बंद के आह्वान के कारण बिहार जाने वाली लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन बंद है. हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहनों मालवाहक और निजी वाहनों का परिचालन सामान्य है.

