BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्याज के बढ़ते दाम को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
प्याज के बढ़ते दाम को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Farmers protest against rising prices of onions

Share on FacebookShare on Twitter

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से मंडियों में प्याज की आपूर्ति में काफी अड़चन आ रही है. इससे प्याज की थोक कीमत 37 फीसदी तक बढ़ गई है. इससे फुटकर बाजार में प्याज की कीमतें और बढ़ जाने की आशंका बढ़ गई है. इस प्रकार प्याज की थोक कीमत दो हफ्ते के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. प्याज की कीमत पहले से ही पिछले कुछ हफ्तों से काफी ऊंची है, ऐसे में थोक कीमत बढ़ने से और मुसीबत खड़ी हो सकती है.

सोमवार को नासिक के लासलगांव मंडी में प्याज की कीमत 37.29 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. यह एशिया का सबसे बड़ी हाजिर प्याज बाजार है. मंगलवार को दशहरे की वजह से बाजार बंद थे. बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार के अनुसार, लासलगांव में प्याज की आपूर्ति में 137 टन तक की गिरावट आई है, जो इस साल का सबसे कम स्तर है. स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के एक नेता हंसराज वादघुले ने अखबार को बताया, ‘कई छोटे किसान समूह प्याज होल्डिंग की सीमा तय करने  और निर्यात पर रोक लगाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं.’

कृषि पैदावार विपणन समिति के चेयरमैन जयदत्त सीताराम होल्कर ने कहा, ‘प्याज आपूर्ति की स्थिति अब काफी बदल गई है. किसानों के पास अब पिछले सीजन का बहुत कम प्याज बचा है. बहुत ज्यादा बारिश और मॉनसून लंबा खिंचने से इस बार के पैदावार को काफी नुकसान हुआ है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 38 पदों पर निकली वैकेंसी

Next Post

TikTok Star सोनाली फोगाट चुनावी सभा में हुईं आग बबूला

Next Post
TikTok Star सोनाली फोगाट चुनावी सभा में हुईं आग बबूला

TikTok Star सोनाली फोगाट चुनावी सभा में हुईं आग बबूला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d