BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों ने एक ही दिन में खरीदे 250 ट्रैक्टर प्याज, निकाला गया जुलूस

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in समाचार
किसानों ने एक ही दिन में खरीदे 250 ट्रैक्टर प्याज, निकाला गया जुलूस

Farmers purchased 250 tractor onions in a single day, procession was taken out

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: देश में जहां प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट का दावा कर रही हैं, वहीं महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तहसील के प्याज किसानों ने एक ही दिन में 250 ट्रैक्टर खरीद डाले. यह खरीदारी नवरात्रि के पहले दिन की गई. 

एक ट्रैक्टर विक्रेता ने बताया कि नासिक के कलवान तालुका के कुछ किसानों ने इस बार प्याज की बिक्री से इतनी कमाई की कि उन्होंने 29 सितंबर को 250 ट्रैक्टर की खरीद कर ली. पिछले पांच सालों के दौरान 100 से 500 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला प्याज इस साल पिछले दो महीने में 2000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका. इसके चलते आदिवासी कलवान तालुका के किसानों को भारी मुनाफा हुआ. नासिक में यह इलाका प्याज उत्पादन का बड़ा गढ़ है.

एक ऑटोमोबाइल डीलर ने बताया कि 250 ट्रैक्टरों के अलावा 21 कारें और करीब 400-500 दोपहिया वाहनों की भी नवरात्रि के पहले दिन बिक्री हुई. इसके लिए मात्र एक ही दिन में 30 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. इसमें से भी 70 फीसदी खरीदारी नकद की गई.

इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री की जानकारी मिलने पर कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी कलवान पहुंचे और एक समारोह में किसानों को वाहन सौंपे. अधिकारियों ने इन किसानों को पगड़ी बांधी और एक जुलूस भी निकाला गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची के समीप ही अब नक्सलियों का तांडव, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद

Next Post

हरभजन सिंह जल्द ही कह सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

Next Post
हरभजन सिंह जल्द ही कह सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

हरभजन सिंह जल्द ही कह सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d