रांची:- केन्द्र सरकार के तीन कृषि बिल को लेकर आज भाजपा की ओर से सभी प्रमंडलों में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के सांसदों, विधायक और नेताओं- कार्यकर्त्ताओं द्वारा कृषि कानून के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला टाउन हॉल में आज कोल्हान प्रमंडल किसान पंचायत को संबोधित किया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी कैसे हो, इस दिषा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है.
इधर,रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुट्टू में आयोजित प्रमंडलीय किसान पंचायत महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसान विरोधी दल आज किसानों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं. मोदी सरकार ने किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए तीन कानून बनाये. लेकिन 70 साल तक अन्नदाताओं के नाम पर योजना बनाकर अपना पेट भरनेवाली पार्टियां इन कानूनों को लागू करने का विरोध कर रही हैं. किसानों के कंधे पर बिचौलिये और राष्ट्रविरोधी शक्तियां अपना एजेंडा चला रहे हैं. झारखंड के किसान ऐसा नहीं होने देंगे. रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का दर्द समझते हुए उनकी काफी पूरानी मांग पूरी करते हुए अन्नदाताओं को मंडी के साथ ही किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने का अधिकार दिया. किसानों को फसल का जहां ज्यादा कीमत मिले, वे वहां अपने उत्पाद बेच सकेंगे. लेकिन बिचौलियों को इससे नुकसान होगा. वे यह कानून नहीं चाहते हैं. कांग्रेस जब सत्ता में थी को स्वामीनाथन रिपोर्ट को दबा कर बैठ गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी रिपोर्ट के आधार पर कृषि कानूनों में व्यापक बदलाव करते हुए नये कानून बनाये, जो किसानों के हित में हैं.
पलामू, संतालपरगना और उत्तरीछोटानागपुर प्रमंडल भी पार्टी की ओर से किसान महापंचायत आयोजित कर किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये कदम के बारे में जानकारी दी गयी.

