दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने चेतावनी दी है.बीते 20 दिनों से दिल्ली बॉर्डरों पर डटे हुए हैं.दिल्ली के सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेट लगा रखे हैं साथ ही भारी सुरक्षाबलों को भी तैनात कर रखा है.वहीं बॉर्डरों पर डटे किसानों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी.
नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को आज 21 वां दिन है. सुप्रीम कोर्ट बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है. दिल्ली के कई सीमाओं को किसानों ने बंद कर दिया है. आंदोलन के लिए बैठने से तत्काल हटाने की मांग की गई थी.
किसानों ने 26 नवंबर को नए कानूनों के खिलाफ अपना विरोध शुरू किया था. याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि कोविड-19 महामारी के खत्म होने के बाद किसान शांतिपूर्वक विरोध कर सकते हैं क्योंकि कोरोना वायरस अभी भी एक बड़ा खतरा है और इसे फैलने से रोका जाना चाहिए.

