BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों को मिलेगा तोहफा, बढ़ सकती है किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
12 कंपनियां चीन से भारत आने को तैयार, उठाना चाहती हैं आयकर दर का फायदा : निर्मला सीतारमण
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तीन नए कृषि कानूनों के विरोध को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार किसानों के लिए एक नए तोहफे का ऐलान बजट में कर सकती है. किसानों को साहूकारों और सूदखोरों के चंगुल में फंसने से बचाने के लिए और खेती के कार्य के लिए सस्ती दर ऋण उपलब्ध कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड देती है.

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसान को 3 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है. अब उम्मीद है कि केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की निर्धारित लोन की लिमिट को बढ़ा सकती है.

1 फरवरी को पेश हो बजट

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद के पटल पर आम बजट (Budget 2021) पेश करेंगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में इस बार किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन के विरोध का मुद्दों इस दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. ऐसे में केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा सकती है. किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को बेहद कम ब्याज पर कर्ज उपलब्ध हो जाता है.

किसान के लिए क्यों खास है किसान क्रेडिट कार्ड

किसानों के खेती से जुड़े कार्य के लिए नकदी राशि की जरूरत पड़ती है और नकदी की कमी होने पर वह सूदखोरों और साहूकारों के चक्कर लगाकर उनके चंगुल में फंस जाता है. ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों को साहूकारों से बचाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत फिलहाल किसान को बाजार से कम रेट पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है. किसान को मात्र 7 फीसदी की दर से ऋण पर ब्याज लगता है.

लेकिन इसमें किसान क्रेडिट कार्ड में एक फायदा यह भी है कि यदि किसान अपने द्वारा लिए गए लोन को एक साल के भीतर जमा कर देता है तो फिर सिर्फ 4 फीसदी ही ब्याज देना होता है. फिलहाल किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख रुपए तक का ही लोन से सकता है. लेकिन अब संभावना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में किसानों के लिए इसकी सीमा बढ़ा दें.

किसान क्रेडिट कार्ड की खासियत

– किसान क्रेडिट कार्ड खाते में ऋण पर बचत बैंक की दर पर ब्याज दिया जाता है.

– कार्ड धारकों के लिए मुफ्त एटीएम दिया जाता है.

– एसबीआई किसान कार्ड नाम से डेबिड/एटीएम कार्ड उपलब्ध कराता है.

– 3 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए 2 फीसदी प्रति वर्ष की दर से ब्याज में छूट मिलती है.

– समय से पहले कर्ज चुकाने पर किसान को फायदा मिलता है. 3 फीसदी प्रति वर्ष की दर से अतिरिक्त ब्याज छूट मिलती है.

– केसीसी के ऋण पर फसल बीमा का कवरेज भी मिलता है.

– ऋण की मात्रा कृषि लागत, फसल के बाद के खर्च और जमीन की लागत के आधार निर्धारित की जाती है.

क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के लाभ

– देश के सभी किसान किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठा सकते हैं.

– PM किसान सम्मान निधि योजना से सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

– किसान क्रेडिट कार्ड से 1.60 लाख रुपए का लोन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है.

– किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ देश के 14 करोड़ किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपति ने किया पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ, 17 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी ड्रॉप

Next Post

चेतावनी… डिस्पोजेबल प्लास्टिक कप स्वास्थ्य के लिए है बेहद खतरनाक

Next Post
चेतावनी… डिस्पोजेबल प्लास्टिक कप स्वास्थ्य के लिए है बेहद खतरनाक

चेतावनी... डिस्पोजेबल प्लास्टिक कप स्वास्थ्य के लिए है बेहद खतरनाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d