BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि ऋण भुगतान में किसानों को जल्द मिलेगी राहत: कृषि मंत्री

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
कृषि ऋण भुगतान में किसानों को जल्द मिलेगी राहत: कृषि मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

बैंक से कृषि ऋण लेने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी में सरकार

कृषि मंत्री बादल ने राज्यस्तरीय कमिटी के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रांची: राज्य के कृषि मंत्री बादल ने कहा है कि राज्य के कृषकों को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है. सरकार ऐसे किसानों को सूचीबद्ध कर रही है, जिन्होंने विभिन्न बैंकों से ऋण लिया है और वह चुकाने में असफल रहे हैं. ऐसे किसानों की ऋण माफी की दिशा में काम किया जा रहा है. वह आज नेपाल हाउस में विकास आयुक्त सहित कई विभागीय पदाधिकारियों के साथ किसान ऋण योजना को लेकर राज्यस्तरीय कमिटी की बैठक कर रहे थे.

बादल ने बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में कार्यरत सभी बैंकों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया जाए कि बैंक किसानों के बकाया ऋण को माफ करने की दिशा में कितना और कैसे सहयोग दे सकते हैं.

उन्होंने कहा कि बैंक में जिन किसानों के लोन के खाते एनपीए हो गए हैं, उन खातों को भी समाहित करते हुए वन टाईम सेटलमेंट की योजना पर काम किया जाए, ताकि किसानों को फौरी तौर पर राहत दी जा सके.

बैठक में कृषि ऋण माफी के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी, जिसमें राज्यस्तरीय कमेटी के गठन के सहित एसएलबीसी की भूमिका भी सुनिश्चित करने की बात हुई. विदित हो कि सरकार ने ऋण माफी योजना के तहत 2000 करोड़ रुपये बजट में उपबंधित कर रखा है. 

ऋण माफी योजना को लेकर आगामी 20 अक्टूबर को कृषि मंत्री की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक होगी, उसके बाद सभी बैंकों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. इसका क्रियान्वयन सरकार के विभिन्न विभागों और कतिपय एजेंसियों के समन्वय के माध्यम से होगा.

उसमें कृषि, आइटी विभाग, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी शामिल होगी. क्रियान्वयन का मुख्य जिम्मा डायरेक्टोरेट ऑफ एग्रीकल्चर के पास होगा. वहीं बैंकर्स की नोडल एजेंसी एसएलबीसी होगी.

बैठक में मुख्य रूप से विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, सचिव भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग केके सोन, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दिकी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

79 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड वाले वार्ड की हुई शुरुआत

Next Post

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की गंभीरता एवं जागरूकता की लोगों ने की सराहना

Next Post
corona update: ठीक हुए 60 लाख से अधिक मरीज, एक दिन में सामने आए संक्रमण के 74383 नए मामले

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की गंभीरता एवं जागरूकता की लोगों ने की सराहना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d