BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

MSP पर बेची गई फसल की कीमत किसानों को बैंक अकाउंट में मिलेगी: रेल मंत्री

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
चीन से भारत में जल्द आ सकती है 600 कंपनियां
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पंजाब के किसानों को MSP पर बेची गई उनकी उपज की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, पंजाब में अब किसानों को MSP पर बेची गयी उनकी उपज का दाम सीधा उनके बैंक खातों में दिया जायेगा. किसान हितों के लिये प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये अनेकों कदम की तरह, इस निर्णय से छोटे और सीमांत किसान लाभान्वित होंगे.’

उन्होंने आगे लिखा कि उपज का दाम सीधा बैंक खातों में जाने का लाभ, उन किसानों को भी मिलेगा जो किराये की जमीन पर खेती करते हैं. सिस्टम में पारदर्शिता आने से वह किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और इन किसानों को भी उपज का पूरा दाम मिलेगा.

पंजाब में किसानों को उपज का दाम सीधा उनके बैंक अकाउंट में मिलने के साथ ही पूरे देश में यह व्यवस्था लागू हो गई है. अब देश भर के किसान, उपज को MSP पर बेचने के बाद पैसा सीधा अपने खातों में पाएंगे. आजादी के बाद से किसान हित में लाया गया यह एक बहुत बड़ा परिवर्तन है.

बता दें पिछले 136 दिनों से किसानों का आंदोलन जारी है. वो खेती से जुड़े तीन कानूनों का विरोध कर रहे हैं. पिछले साल सितंबर में केंद्र सरकार ने खेती से जुड़े तीन कानून लागू किए थे. इन्हीं तीन कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. किसान और सरकार के बीच 11 बार बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी.

किसान चाहते हैं कि सरकार तीनों कानूनों को रद्द करे और MSP पर गारंटी का कानून लेकर आए. लेकिन सरकार का कहना है कि वो कानूनों को वापस नहीं ले सकती. अगर किसान चाहते हैं, तो उनके हिसाब से इसमें संशोधन किए जा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ये नववर्ष सबको स्वास्थ्य और सुरक्षा दे: राहुल गांधी

Next Post

साइमन मरांडी को दादा के नाम से पुकारते थे लोग, झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे

Next Post
साइमन मरांडी को दादा के नाम से पुकारते थे लोग, झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे

साइमन मरांडी को दादा के नाम से पुकारते थे लोग, झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d